मुंबई : कोल इंडिया की बड़ी पेशकश! 19 नवंबर से खुलेगा महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 नवंबर 2026

मुंबई : कोल इंडिया की बड़ी पेशकश! 19 नवंबर से खुलेगा महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ

Coal-india-ipo
मुंबई (अनिल बेदाग): देश के कोयला क्षेत्र की प्रमुख कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) अपना बहुप्रतीक्षित प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 19 नवंबर 2026 से निवेशकों के लिए खोलने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए प्रति शेयर ₹129 से ₹136 का प्राइस बैंड तय किया है। यह आईपीओ 23 नवंबर तक खुला रहेगा। निवेशक न्यूनतम 110 शेयरों और इसके बाद 110 के गुणकों में बोली लगा सकेंगे। इस आईपीओ के जरिए कंपनी के प्रवर्तक कोल इंडिया लिमिटेड 66.18 करोड़ शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) करेंगे। यानी कंपनी को इस निर्गम से सीधे कोई नई पूंजी नहीं मिलेगी। शुद्ध निर्गम का अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा संस्थागत निवेशकों, न्यूनतम 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों और कम से कम 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: