मुंबई (अनिल बेदाग): क्रिकेट के मैदान पर जब शिखर धवन की आक्रामक बल्लेबाजी, क्रिस गेल के छक्कों की गूंज और शाकिब अल हसन की ऑलराउंड प्रतिभा एक साथ नजर आएगी, तो रोमांच का स्तर अपने आप बढ़ जाएगा। सुपर 90 सीजन 4 इसी तरह के क्रिकेट धमाके के लिए तैयार है। टूर्नामेंट की सातों फ्रेंचाइजी ने मुंबई में आयोजित खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के बाद अपनी टीमें फाइनल कर ली हैं। अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें 3 दिसंबर से नैरोबी में शुरू होने वाले मुकाबलों पर टिकी हैं। इस सीजन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कई बड़े चेहरे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शिखर धवन दिल्ली रॉयल्स, मार्टिन गप्टिल हरियाणा वॉरियर्स, क्रिस गेल पंजाब टाइटंस और शाकिब अल हसन लंदन जायंट्स की अगुवाई करते नजर आएंगे। वहीं डेविड मलान एल्डोरेट टाइगर्स, जेसन रॉय मेरु थंडर्स और एलेक्स हेल्स नैरोबी लायंस के आइकन खिलाड़ी होंगे। खास बात यह है कि टीमों में अनुभवी अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ केन्याई और अन्य देशों के उभरते खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। इससे टूर्नामेंट में अनुभव और नई प्रतिभा का दिलचस्प संगम देखने को मिलेगा। क्रिकेट केन्या के अध्यक्ष भावेश गोहिल ने इसे स्थानीय क्रिकेटरों के विकास और प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच देने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया है। 3 से 12 दिसंबर 2026 तक चलने वाला सुपर 90 सीजन 4 सिर्फ मुकाबलों की सीरीज नहीं, बल्कि क्रिकेट के दिग्गजों और नई प्रतिभाओं के बीच रोमांचक टक्कर का मंच बनने जा रहा है।
सोमवार, 16 नवंबर 2026
Home
खेल
देश
मुंबई : शिखर धवन, क्रिस गेल और शाकिब अल हसन का दिखेगा जलवा, सुपर 90 में रोमांच का नया अध्याय
मुंबई : शिखर धवन, क्रिस गेल और शाकिब अल हसन का दिखेगा जलवा, सुपर 90 में रोमांच का नया अध्याय
Tags
# खेल
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें