संगीतकार भूपेन हजारिका को पद्म विभूषण. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 25 जनवरी 2012

संगीतकार भूपेन हजारिका को पद्म विभूषण.


दिवंगत संगीतकार भूपेन हजारिका, कार्टूनिस्ट मारियो डी मिरांडा और पूर्व राज्यपाल टी.वी. राजेश्वर समेत पांच व्यक्तियों को देश के दूसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। फिल्म ऐक्ट्रेस शबाना आजमी और निर्देशक मीरा नायर को पद्म भूषण से नवाजा जाएगा। भारत सरकार ने बुधवार को इन पुरस्कारों का ऐलान किया। जानेमाने संगीतकार भूपेन हजारिका और मशहूर कार्टूनिस्ट मारियो डी मिरांडा का भी कुछ दिनों पहले निधन हो गया था। 

 अदाकारा और समाजसेवी शबाना आजमी, फिल्म निर्देशक मीरा नायर और काडिर्योलॉजिस्ट देवी प्रसाद शेट्टी को पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पूर्व सीवीसी एन. विट्टल और राजनयिक रोनेन सेन को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

भजन गायक अनूप जलोटा, उद्योगपति स्वाति पिरामल, वन्य जीव संरक्षक उल्लास कारंथ को पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पूर्व हॉकी कप्तान जफर इकबाल, महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी और तीरंदाज लिम्बा राम को पद्म श्री सम्मान मिलेगा। 


कोई टिप्पणी नहीं: