एक बार फिर मीडिया पर शिवसेना का हमला. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 28 जनवरी 2012

एक बार फिर मीडिया पर शिवसेना का हमला.



दक्षिण मुम्बई में स्थित समाचार पत्र 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के दफ्तर पर कथित तौर पर शिवसैनिकों ने शनिवार को हमला कर दिया। हमलावरों ने कार्यालय में घुसकर स्वागत कक्ष में तोड़-फोड़ की। एक अधिकारी ने बताया कि समाचार पत्र में प्रकाशित एक लेख के विरोध में शिवसैनिकों ने हमला किया। 


अखबार में छपी एक रिपोर्ट में कहा गया था कि शिव सेना के आनंद राव अड़सुल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में चले जाएंगे, जबकि उन्होंने ऐसा नहीं किया। कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में गुस्सा उतारने के लिए हमला किया।

कोई टिप्पणी नहीं: