पंजाब के सीमावर्ती फिरोजपुर जिले के खेमकरण सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहा एक पाकिस्तानी तस्कर आज तड़के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मुठभेड़ में मारा गया। तस्कर के पास 13 किलोग्राम हेरोईन, एक किलोग्राम अफीम और पांच लाख रुपए के जाली नोट बरामद किए गए।
बीएसएफ के फिरोजपुर रेंज के उप महानिरीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि घटना सीमा चौकी संख्या टी-एक के निकट तड़के ढाई बजे के करीब हुई। उन्होंने कहा कि गश्त कर रहे बीएसएफ 80 बटालियन के जवानों को सीमा पर घुसपैठ जैसी कुछ हलचल महसूस हुई तो उन्होंने ललकारा।
पंजाब के सीमावर्ती फिरोजपुर जिले के खेमकरण सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहा एक पाकिस्तानी तस्कर आज तड़के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मुठभेड़ में मारा गया। तस्कर के पास 13 किलोग्राम हेरोईन, एक किलोग्राम अफीम और पांच लाख रुपए के जाली नोट बरामद किए गए। बीएसएफ के फिरोजपुर रेंज के उप महानिरीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि घटना सीमा चौकी संख्या टी-एक के निकट तड़के ढाई बजे के करीब हुई। उन्होंने कहा कि गश्त कर रहे बीएसएफ 80 बटालियन के जवानों को सीमा पर घुसपैठ जैसी कुछ हलचल महसूस हुई तो उन्होंने ललकारा। दूसरी ओर से फायरिंग शुरू हो गई। बीएसएफ ने जबावी कार्रवाई की। बाद में क्षेत्र की तलाशी में एक पाकिस्तानी तस्कर का शव बरामद किया गया।
गुप्ता के अनुसार तस्करों की संख्या संभवतः दो के करीब थी, एक फायरिंग के दौरान वापस पाकिस्तानी सीमा में चला गया। उन्होंने बताया कि मारे गए तस्कर के कब्जे से मादक पदार्थों की बड़ी खेप के अलावा एक पिस्तौल, दो मैगज़ीन, दस कारतूस, छह पाकिस्तानी सिम और सीमा पर तारबंदी में हाई टेंशन करंट से बचने के लिए इस्तेमाल में लाया गया टी आकार का एक प्लास्टिक पाइप बरामद किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें