भारतीय तीरंदाजों ने ओलंपिक में जगह बनायी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 22 जून 2012

भारतीय तीरंदाजों ने ओलंपिक में जगह बनायी.


तरुणदीप रॉय, जयंत तालुकदार और राहुल बनर्जी की भारतीय तीरंदाजी टीम ने अमेरिकी के ओगडेन में ऑस्ट्रेलिया को हराकर लंदन ओलिंपिक में जगह पक्की कर ली है।

भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 221-209 के बड़े अंतर से हराकर अगले महीने शुरू होने वाले ओलिंपिक में जगह सुनिश्चित की। ओलिंपिक के लिए अंतिम क्वॉलिफाइंग प्रतियोगिता में भारतीय जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व टीम ने नार्वे को 224-207 से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई थी। अंतिम आठ के मुकाबले में भारतीय तिकड़ी ने कनाडा को 224-216 से हराया। दीपिका कुमारी, लैशराम बोम्बाल्या देवी और चेकरोवोलू स्वुरो की भारतीय महिला टीम पहले ही ओलिंपिक में जगह बना चुकी है। लंदन खेलों का आयोजन 27 जुलाई से 12 अगस्त तक किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: