हिसुआ दो माह से बिजली आपूर्ति बाधित. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 28 सितंबर 2012

हिसुआ दो माह से बिजली आपूर्ति बाधित.


बिहार के नवादा जिले में हिसुआ बाजार क्षेत्र में बीते दो महीने से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा।


हिसुआ बाजार में बीते दो माह से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आये और प्रदर्शन किया। बाजार बंद कराये और जगह जगह पर टायर जलाकर सड़क जाम कराया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने गया नवादा राजगीर सड़क मार्ग को जाम कर दिया है। इसके कारण वाहनों का परिचालन ठप है। आम लोगों के साथ स्कूल कालेज के छात्रों ने भी हिसुआ बाजार बंद कराया।

कोई टिप्पणी नहीं: