CBI के सहारे चुनाव लड़ रही कांग्रेस : मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 26 सितंबर 2012

CBI के सहारे चुनाव लड़ रही कांग्रेस : मोदी


गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सहारे लड़ रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में मोदी ने कहा, "मेरे खिलाफ राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नहीं बल्कि सीबीआई लड़ रही है।" भाजपा सूत्रों के अनुसार मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनावों में नौकरशाही के एक वर्ग का प्रयोग उनके खिलाफ किया था और दिसम्बर में होने वाले अगले चुनाव में सीबीआई का प्रयोग कर रही है।


सूत्रों के अनुसार मोदी ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय सरकार पर भ्रष्टाचार एवं कुप्रबंधन में लिप्त रहने के आरोप लगाए। यद्यपि भाजपा ने प्रधानमंत्री के मजबूत उम्मीदवार बन कर उभरे मोदी की टिप्पणी को सार्वजनिक नहीं किया। इससे पहले भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सीबीआई का विस्तार कार्यालय कांग्रेस के कार्यालय में खुल जाना चाहिए क्योंकि इसका प्रयोग सहयोगी एवं विपक्षी दलों को परेशान करने के लिए किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: