पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 जनवरी 2017

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का निधन

punjab-former-chief-minister-surjit-singh-barnala-passed-away
चंडीगढ़ 14 जनवरी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला का आज यहां पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया, वह 91 वर्ष के थे। पूर्व मुख्यमंत्री कुछ कुछ दिनों से बीमार थे। उन्हें हाल ही में यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री बरनाला के परिवार में पत्नी सुरजीत कौर बरनाला, पुत्र जसजीत सिंह बरनाला और गगनजीत सिंह बरनाला हैं। उनके तीसरे पुत्र निलिंदर सिंह बरनाला की वर्ष 1996 में कार दुर्घटना तथा पुत्री अमृत कौर की कैंसर के कारण अक्तूबर 2012 में मौत हो चुकी है। श्री बरनाला अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री थे। ।वह तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: