उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये वाम मोर्चा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 जनवरी 2017

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये वाम मोर्चा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

uttar-pradesh-left-front-candidate
लखनऊ, 15 जनवरी, वाम मोर्चा ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के 58, मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (माकपा) के 18 और मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (माकपा लेनिनवादी) के 17 उम्मीदवारों की सूची जारी की। भाकपा के उम्मीदवारों में खतौली से ब्रह्म सिंह प्रजापति, छाता से कुलभान कुमार, गोवर्धन से पुरूषोत्तम शर्मा, मथुरा से गफ्फार अब्बास, बरेली से कामरेड तारकेश्वर चतुर्वेदी, बीसलपुर से भीमसेन शर्मा, शाहजहांपुर से कामरेड मनीष चंद्रा, ददरौल से रूपा शर्मा, हरदोई से सुलभ त्रिवेदी, संडीला से योगेन्द्र सिंह सूर्यवंशी, लखनऊ पश्चिम से मोहम्मद अकरम, कायमगंज से हरीशचन्द्र नागर, डिबियापुर से अतर सिंह,कुर्सी से विनोद कुमार यादव और झांसी नगर से लक्ष्मण सिंह परिहार शामिल हैं। इसके अलावा ललितपुर से पर्वत लाल अहिरवार, तिंदवारी से श्याम बाबू तिवारी, बबेरू से हासिब अली, नारायणी से संपत बाल्मिकी, चित्रकूट से अमित यादव, मानिकपुर से महेन्द्र प्रताप वर्मा, हुसैनगंज से राकेश कुमार प्रजापति, खागा से हीरालाल चौधरी, रामपुर खास से कमरूद्दीन, सिराथू से शिव सिंह यादव, इलाहाबाद दक्षिण से आमिर हबीब उर्फ मुन्ना मजदूर, बारा से अयोध्या प्रसाद आदिवासी, सुल्तानपुर से अरविंद कुमार पांडे, बीकापुर से बद्री प्रसाद यादव, जलालपुर से श्याम नारायण पांडेय, नानपारा से कुलराज यादव, तुलसीपुर से कल्लू सिंह चौहान, उतरौला से धर्मेन्द्र मिश्रा, महराजगंज से रामकेवल, फाजिलनगर से मोहन गौड, देवरिया से राकेश कुमार पाठक, रामपुर कारखाना से आनन्द चौरसिया, अतरौलिया से त्रिलोकीनाथ, गोपालपुर से इम्तियाज बेग, सगडी से श्रीकांत सिंह, मुबारकपुर से रामहर्ष यादव, निजामाबाद से जितेन्द्र हरि पांडेय, फूलपुर पवई से रामज्ञा यादव, मधुबन से रामकुवंर सिंह, घोसी से अनीस खान, मोहम्मदाबाद गोहाना से रामकुमार भारती, रसडा से सत्यप्रकाश सिंह, बांसडीह से ओमप्रकाश कुंवर, बेरिया से राम दयाल यादव, मुंगरा बादशाहपुर से सुभाष पटेल, मछलीशहर से सुवाश गौतम, जफराबाद से जयप्रकाश सिंह, जहूराबाद से राम परीक्षा यादव, पिंडरा से श्यामलाल सिंह, वाराणसी कैंट से अजय मुखर्जी, ज्ञानपुर से सुशील कुमार श्रीवास्तव, राबर्टसगंज से सरमा धांगर अौर अोबरा से बहादुर राम पनिया का नाम शामिल है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवारों में स्याना से जगबीर सिंह भाटी, एटा से राजाराम यादव, अमापुर से सालिकराम लोधी, मुरादाबाद(ग्रामीण) से ब्रह्मास्वरुप, ठाकुरद्वारा से अतीक अहमद, बक्शीका तालाब से छोटेलाल रावत, इटावा शहर से अमर सिंह शाक्य, कानपुर से अमर सिंह सैनी, सांडी से संतोष वर्मा, कश्ता से अरविन्द पासवान, फतेहपुर से गया प्रसाद, सराव से फूलचन्द्र, अकबरपुर से राजाराम निषाद, सेवापुरी से डा0 श्यामलाल मौर्या, वाराणसी दक्षिण से शिवनाथ यादव, बस्ती सदर से के के तिवारी, बलिया शहर से शैलेष सिंह और नोएडा से गंगेश्वर दत्त शर्मा का नाम शामिल है। माकपा लेनिन उम्मीदवारों की सूची में चुनार से भक्त प्रकाश श्रीवास्तव, सकलडीहा से रमेश राय, दुद्धी से बीगन राम गोंड, जमनिया से राम प्यारे राम, मोहम्मदाबाद से सगीर अहमद, सिकन्दरपुर से श्रीराम चौधरी, खजनी से श्याम चरण, सिसवा से हरीश जायसवाल, पटरौना से हृदय नारायण कुशवाहा, वारणसी उत्तर से अमन अख्तर, हरगांव से अर्जुन लाल, बिसवां से मनोज रावत, महोली से ज्ञान प्रसाद, पूरनपुर से रामकान्ति, काल्पी से शिव वीर सिंह, कटेहरी से मुनीर अहमद और भोरावल से राम प्रवेश कौल का नाम शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं: