इंग्लैंड को रौंदकर पाकिस्तान फाइनल में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 जून 2017

इंग्लैंड को रौंदकर पाकिस्तान फाइनल में

england-crush-pakistan-in-final
कार्डिफ, 14 जून, हसन अली (35 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में तेज गेंदबाजों के तूफानी प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने मेजबान इंग्लैंड को बुधवार को एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से रौंदकर पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया। पाकिस्तान ने खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे और ग्रुप चरण में अपराजय रहे इंग्लैंड को 49.5 ओवर में 211 रन पर ढेर करने के बाद 37.1 ओवर में दो विकेट पर 215 रन बनाकर जबरदस्त जीत हासिल की। पाकिस्तान का 18 जून को होने वाले फाइनल में गत चैंपियन भारत और बंगलादेश के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से मुकाबला होगा। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में यह पहली बार होगा जब एशिया की दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: