प्रणीत बने थाईलैंड ओपन चैंपियन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 जून 2017

प्रणीत बने थाईलैंड ओपन चैंपियन

pranate-became-thailand-open-champion
बैंकाक ,04 जून, भारत के बी साई प्रणीत ने पहला गेम हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को रविवार को 17-21, 21-18, 21-19 से हराकर थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। तीसरी सीड प्रणीत ने चौथी वरीय क्रिस्टी को एक घंटे 11 मिनट तक चले जबरदस्त मुकाबले में हराकर पुरुष एकल खिताब अपने नाम किया। प्रणीत का इस साल का यह दूसरा खिताब है। उन्होंने इससे पहले सिंगापुर ओपन के फाइनल में हमवतन किदांबी श्रीकांत को हराकर खिताब जीता था। हैदराबाद के 24 वर्षीय प्रणीत का यह पहला ग्रां प्री खिताब है। सिंगापुर ओपन उनका पहला सुपर सीरीज खिताब था। प्रणीत इस वर्ष सैय्यद मोदी इंटरनेशनल ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट में समीर वर्मा से हारकर उपविजेता रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं: