दरभंगा : नीतीश पहुंचे जदयू नेता के आवास, किया संवेदना व्यक्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 जनवरी 2018

दरभंगा : नीतीश पहुंचे जदयू नेता के आवास, किया संवेदना व्यक्त

nitish-reaches-darbhnga-for-Condolences-
दरभंगा (आर्यावर्त डेस्क) 23 जनवरी, बिहार के मुख्यमंत्री अचानक से दरभंगा के पूर्व विधान पार्षद और जदयू नेता डॉ बिनोद कुमार चौधरी के घर पहुंचे, घर पहुँच कर मुख्यमंत्री ने चौधरी परिवार को सांत्वना दी, ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ही जदयू नेता के माता का 84 वर्ष की आयु में देहावसान हो गया था. मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थाना की और साथ ही उनके पति स्व. उमाकांत चौधरी जो प्रख्यात शिक्षाविद और जदयू के वरिष्ट नेताओं में से थे के तस्वीरों पर माल्यार्पण किया. मुख्यमंत्री के साथ  विधान पार्षद संजय गाँधी, विधायक मदन साहनी, संजय सरावगी, एल एन एम् यु के कुलपति, उप कुलपति, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर के जिला जदयू अध्यक्ष के साथ अनेक नेता और सैकड़ो कार्यकर्त्ता ने मुख्यमंत्री के साथ साथ दिवंगत आत्मा को श्रधा सुमन अर्पित किया 

कोई टिप्पणी नहीं: