भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-27 आज तड़के पश्चिमी मिदनापुर जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि पायलट ने तत्परता दिखाते हुए विमान से सुरक्षित छलांग लगा ली।
पश्चिमी मिदनापुर जिले के डीएम एन एस निगम ने बताया कि विमान अपने नियमित उड़ान मिशन पर था कि सुबह साढ़े आठ बजे दुरिया गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने कलाईकुंडा एयरफोर्स बेस से उड़ान भरी थी।
पायलट को हेलीकॉप्टर के जरिये एयरबेस लाया गया। इस हादसे में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हादसे की जांच शुरू हो गई है।
शुक्रवार, 24 सितंबर 2010
पश्चिम मेदिनापुर में मिग - 27 विमान दुर्घटनाग्रस्त , पायलट सुरक्षित !!
Tags
# देश
Share This
About Kusum Thakur
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें