मन मोहन सिंह को "वर्ल्ड स्टेट्स मैन" पुरस्कार !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 सितंबर 2010

मन मोहन सिंह को "वर्ल्ड स्टेट्स मैन" पुरस्कार !!

अमेरिकी संस्था 'अपील फॉर कांशन्स फाउंडेशन' ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लोकतंत्र, स्वतंत्रता, शांति और मानवाधिकार के प्रति उनकी सेवाओं के लिए 2010 के ‘वर्ल्ड स्टेट्समैन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

न्यूयार्क में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में भारत की राजदूत मीरा शंकर ने मनमोहन सिंह की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया.

अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री विलियम बर्न्‍स ने बधाई देते हुए कहा कि इससे बेहतर चुनाव नहीं हो सकता था.  अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर ने मनमोहन सिंह के बारे में कहा कि भारत में हो रहे आर्थिक बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

मनमोहन सिंह ने अपने रिकॉर्डेड संदेश में कहा कि मैं इस पवित्र धरती पर सदियों से एक साथ रह रहे लोगों की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार करता हूँ.  भारत में प्राचीन काल से यह विश्वास है कि आध्यात्म के कई प्रकार हैं और सच को पाने के कई तरीके हैं. जीवन के नैतिक मूल्यों के लिए हम एकजुट रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: