बिहार बाढ़ के सुधरे हालात. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 सितंबर 2010

बिहार बाढ़ के सुधरे हालात.

बिहार के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पानी कम होने के कारण स्थिति में अब तेजी से सुधार हो रहा है। गंडक नदी के बदलते रुख के कारण बाढ़ प्रभावित गोपालगंज जिले के लोग अभी तक भयभीत हैं। सबसे खराब स्थिति तटबंध के मुहाने पर बसे सेमरिया गांव की है, जहां कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गांव के करीब 3 दर्जन मकान गंडक नदी के जल प्रवाह में बह गए हैं। नैशनल हाईवे-28 पर आवागमन पूरी तरह से सामान्य हो गया है।

गोपालगंज के डीएम बाला मुरुगन ने शनिवार को बताया कि 5 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जिनमें सारी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि कई गांवों के लोग अब अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। गांवों में हुए नुकसान का आकलन कर पूरी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।

राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। शिविरों में बाढ़ पीड़ितों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी जा रही हैं। एनडीआरएफ के एक अधिकारी के मुताबिक रूपनछाप में गुरुवार और शुक्रवार को लगे स्वास्थ्य शिविर में करीब 1,200 लोगों का इलाज किया गया।

गोपालगंज के बरौली प्रखंड के सेमरिया गांव के पास रविवार को गंडक नदी का बचाव बांध टूट गया था, जबकि 16 सितंबर को मुख्य तटबंध टूट गया था। इसके बाद जिले के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: