बिहार में शुक्रवार को भी जांच के दौरान 30 लोगों में डेंगू के लक्षण पाये गये हैं। डेंगू की चपेट में आये मुंगेर में 24, समस्तीपुर में 2 और सीतामढ़ी में 4 लोगों को चिह्नित किया गया है।मुंगेर से दो मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। जबकि उत्तर बिहार में समस्तीपुर और दरभंगा के बाद सीतामढ़ी में भी डेंगू ने पांव जमाना शुरू कर दिया है। इससे स्वास्थ्य महकमा की बेचैनी बढ़ गई है। समस्तीपुर में शुक्रवार को दो और मरीज मिले हैं, वहीं सीतामढ़ी में चार मरीज चिह्नित किए गए हैं।
समस्तीपुर सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डा. शोभा सिन्हा ने बताया कि अस्पताल में डेंगू से निपटने की तैयारी कर ली गई है। सीतामढ़ी के दो निजी क्लिीनिकों में चार मरीज चिहिन्त किए गये हैं। इनमें दो का इलाज निजी स्तर पर चल रहा है। वहीं, दो मरीज को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें