उमा के भाजपा में वापसी के संकेत, अडवाणी संग पहुंची सोमनाथ. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 सितंबर 2010

उमा के भाजपा में वापसी के संकेत, अडवाणी संग पहुंची सोमनाथ.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी आज रथ यात्रा के 20 साल पूरे होने के मौके पर गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर पहुंचे हैं। उनके साथ भाजपा की पूर्व नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं उमा भारती भी मौजूद हैं।

आडवाणी के साथ उमा की इस यात्रा के बाद उनकी भाजपा में वापसी की अटकलें एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं।

गौरतलब है कि आडवाणी ने भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर 25 सितम्बर 1990 को सोमनाथ से अयोध्या के लिए रथ यात्रा निकाली थी। इसी यात्रा के बाद अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन ने जोर पकड़ा था।

उमा भारती ने वर्ष 2005 में भाजपा से निकाले जाने के बाद भारतीय जनशक्ति पार्टी का गठन किया था। हालांकि, इस साल उन्होंने भाजश से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही उनकी भाजपा में वापसी की खबरें आ रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: