पटना की बेऊर जेल में पुलिस की औचक छापामारी में मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर समेत कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं।
पटना पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गुरूवार की सुबह की गई छापामारी में कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं। इनमें एक मोबाइल फोन, कई चार्जर, ताश के पत्ते, नकदी आदि शामिल है। उल्लेखनीय है कि चार दिन पूर्व संदिग्ध नक्सलियों ने जेल अधीक्षक को फोन पर धमकी दी थी कि जेल को उड़ा दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें