बिहार में अपहरण उद्योग, ठेकेदार अपहृत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 अगस्त 2011

बिहार में अपहरण उद्योग, ठेकेदार अपहृत.

बिहार के नवादा जिले में शुक्रवार रात चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार का अपहरण कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मजदूरों के ठेकेदार बबलू सिंह का चार हथियारबंद अपराधियों ने सरकंडा गांव में अपहरण कर लिया। इस घटना के बाद अपराधियों ने परिजनों को फोनकर 36 घंटे के भीतर 10 लाख रुपये की फिरौती देने को कहा है।

उन्होंने बताया कि सिंह अपने एक रिश्तेदार के साथ मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान करने गांव में गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: