बिहार में भी अन्ना की मुहीम, जगह जगह प्रदर्शन. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 अगस्त 2011

बिहार में भी अन्ना की मुहीम, जगह जगह प्रदर्शन.

बिहार में अन्ना हजारे की मुहिम दिन-प्रतिदिन तेज होती जा रही है। शहरों, कस्बों से लेकर गांवों तक में धरना, प्रदर्शन, रैली का दौर जारी है। पटना के गांधी मैदान के समीप स्थित कारगिल चौक पर शनिवार को पांचवें दिन भी भ्रष्टाचार के विरोध में लोगों का धरना और अनशन जारी रहा। इसमें छात्र, बुद्घिजीवी और शिक्षाविद सहित साधारण महिलाएं और बच्चे भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

अनशन पर लगातार पांच दिनों से बैठे अरुण दास ने कहा कि अन्ना के आंदोलन से नेता लोग डर गए हैं कि जनलोकपाल से उनका भ्रष्टाचार उजागार हो जाएगा। यही कारण है कि नेता जन लोकपाल बिल नहीं लाना चाह रहे हैं। अन्ना के समर्थन में सुपौल में छात्रों ने मौन जुलूस निकाला, जबकि शेखपुरा में व्यवसायियों ने दोपहर तक अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखकर अन्ना का समर्थन किया। भागलपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा और सासाराम में भी अन्ना के समर्थन में लोग सड़कों पर निकले।

इंडिया अगेंस्ट करप्शन के राज्य संयोजक एस. के. दत्ता ने कहा कि पूरे राज्य में अन्ना के समर्थन में पदयात्रा, कैंडल मार्च, धरने, अनशन जारी है। उन्होंने कहा कि जन लोकपाल और अन्ना के समर्थन में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: