भाजपा संसदीय दल की बैठक. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 21 नवंबर 2011

भाजपा संसदीय दल की बैठक.

संसद के मंगलवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में पार्टी का रुख तय करने की रणनीति पर विचार के लिए भाजपा संसदीय दल की कार्यकारिणी की सोमवार को बैठक हुई।

भाजपा संसदीय दल के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी के निवास पर हुई इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली और इसी सदन में पार्टी के उप नेता एसएस अहलूवालिया आदि उपस्थित हुए।

इस बैठक में शीतकालीन सत्र के दौरान उठाए जाने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों और भ्रष्टाचार तथा कालाधन के मामलों में सरकार को घेरने की रणनीति पर विचार हुआ। मुख्य विपक्षी दल ने कांग्रेस नीत संप्रग सरकार को मंहगाई, घोटालों और भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में घेरने का फैसला किया है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह, एम वेंकैया नायडू, जसवंत सिंह, यशवंत सिन्हा, रविशंकर प्रसाद, शांता कुमार और अनंत कुमार भी शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: