ग्रीन टी कोलेस्ट्रोल घटाने के लिए बेहद प्रभावी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 21 नवंबर 2011

ग्रीन टी कोलेस्ट्रोल घटाने के लिए बेहद प्रभावी.


अमेरिका में हुए एक नए शोध से पता लगा है कि स्वास्थ्यवर्धक मानी जाने वाली ग्रीन टी कोलेस्ट्रोल, चर्बी, की मात्रा कम करने का काम भी करती है।

अमेरिकन डाईटेटिक असोसिएशन के मुखपत्र में प्रकाशित इस शोध में बताया गया है कि मौजूदा समय में कोलेस्ट्रोल घटाने के लिए बेहद प्रभावी समझी जाने वाली दवाओं के मुकाबले ग्रीन टी पांच से छह अंक तक कालेस्टेरोल की कुल मात्रा और एलडीएल स्तर को कम करने का काम करती है।

कैलिफोर्निया के पामोना स्थित वेस्टर्न यूनीवर्सिटी आफ हेल्थ साईंसेज में सह-प्राध्यापक ओलिविया फुंग ने बताया कि हालांकि ग्रीन टी और दवाइयों के इस्तेमाल से मिलने वाले लाभों में कोई बहुत अंतर नहीं है फिर भी ग्रीन टी बहुत कारगर है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कोलेस्ट्रोल घटाने के लिए दवाइयों ले रहा है तो उसे ग्रीन टी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

इस शोध के लिए फुंग की टीम ने 1415 लोगों पर शोध किया। शोध के दौरान कुछ लोगों को दवाईयां दी गईं और कुछ को ग्रीन टी। तीन सप्ताह से छह महीनों तक चले इस शोध में बेहद चर्बी वाले उन लोगों को अत्याधिक लाभ पंहुचा जो ग्रीन टी का इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन शोधकर्ताओं को इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला कि ग्रीन टी खून में पाई जाने वाली अन्य किस्म की बर्ची एचडीएल कोलेस्ट्रोल अथवा ट्रिगलीसेराइड्स को भी कम करने में कोई फायदा पंहुचाती है या नहीं।

कोई टिप्पणी नहीं: