सुखराम ने आत्मसमर्पण किया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 7 जनवरी 2012

सुखराम ने आत्मसमर्पण किया.


पूर्व संचार मंत्री और भ्रष्‍टाचार के दोषी सुखराम ने आज दिल्‍ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आत्मसमर्पण  कर दिया जिसके बाद उन्‍हें जेल भेज दिया गया. सुखराम आज एंबुलेंस में दिल्ली की पटिआला हाउस अदालत पहुंचे. उन्‍हें शुक्रवार को ही अदालत में हाजिर होना था, लेकिन बीमारी के चलते कोमा में होने का दावा करते हुए सुखराम पेश नहीं हो पाए थे. 

1996 के दूरसंचार घोटाले में दोषी ठहराए जा चुके पूर्व संचार मंत्री सुखराम को आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने एंबुलेस में जेल भेजने के आदेश दे दिया. इसी एंबुलेंस में सुखराम अदालत पहुंचे थे. वकील ने अदालत से सुखराम की खराब सेहत को देखते हुए राहत देने की अपील की, लेकिन उनकी यह दलील दरकिनार कर दी गई. 

 सुखराम को 2002 में निचली अदालत ने दोषी पाते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी, जिसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में अर्जी दी थी. लेकिन हाईकोर्ट ने अर्जी खारिज करते हुए उन्‍हें निचली अदालत में पेश होने का आदेश दिया था. सुखराम ने निचली अदालत में पेश होने से छूट पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में भी अर्जी दी थी, लेकिन वहां से भी उन्हें निराश होना पड़ा. सुखराम पर 1996 में एक निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप है. 

कोई टिप्पणी नहीं: