चुनाव तक हाथी और बहन जी पर पर्दा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 7 जनवरी 2012

चुनाव तक हाथी और बहन जी पर पर्दा.


उत्तर प्रदेश में जगह-जगह लगीं बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और यूपी की मुख्यमंत्री मायावती की मूर्तियों और उनकी पार्टी के चुनाव चिह्न हाथी पर विधानसभा चुनावों के दौरान ' पर्दा ' पड़ जाएगा। चुनाव आयोग के इस फैसले का एलान मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरेशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। यूपी की विपक्षी पार्टियों ने इस बारे में हफ्ते भर पहले चुनाव आयोग से शिकायत की थी। इन पार्टियों का कहना था कि माया और उनकी पार्टी के चुनाव चिह्न हाथी की मूर्तियां चुनाव के दौरान उनको फायदा पहुंचा सकती है। इस बारे में चुनाव आयोग ने कहा था कि वह इस शिकायत से सैद्धांतिक तौर पर सहमत है। बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुरैशी ने कहा कि चुनाव तक ये मूर्तियां ढकी रहेंगी।

मायावती ने अपने कार्यकाल के दौरान यूपी में कई पार्क बनाए हैं। इनमें उनकी और बीएसपी के चुनाव चिह्न हाथी की कई मूर्तियां लगाई गई हैं। माया की मूर्तियां लगाने के पीछे बीएसपी का तर्क है कि पार्टी के संस्थापक कांशीराम का यह सपना था। यह उन्हीं के सम्मान में लगाई गई हैं। अकेले लखनऊ में मायावती की 9 मूर्तियां हैं। गोमतीनगर के भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में तो उनकी 24 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमा बनाई गई है। माया की मूर्तियों को ढकने के बारे में फैसला चीफ इलेक्शन कमिश्नर एस.वाई. कुरैशी और यूपी के वरिष्ठ इलेक्शन ऑफिसर्स की बैठक में लिया गया। कुरैशी ने यूपी में पहले दौर के चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

कोई टिप्पणी नहीं: