पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि एफडीआई और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि का विरोध करने के कारण कांग्रेस हमारी पार्टी के खिलाफ अफवाह फैला रही है। ममता ने कहा कि अगर कांग्रेस को लगता है कि वह माकपा के साथ जा सकती है तो वह ऐसा कर सकती है। दरवाजे खुले हुए हैं। हम अकेले रह सकते हैं।
ममता ने कहा कि कांग्रेस ने देश के संघीय ढांचे में हस्तक्षेप किया और लोकपाल विधेयक में लोकायुक्त को शामिल किया। हमने उत्तर प्रदेश और मणिपुर में चुनाव लड़ने का फैसला किया है, इसलिए कांग्रेस चिंतित है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें