
बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में सोमवार की रात अज्ञात अपराधियों ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार माकपा कार्यकर्ता सुरेन्द्र प्रसाद अपनी मोटर पार्ट्स की दुकान को बंद कर घर लौट रहे थे कि केवटा गांव में तीन अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। गोली लगने के कारण यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये। दलसिंहसराय के पुलिस उपाधीक्षक रामसागर सिंह ने मंगलवार को बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वहीँ सीतामढ़ी जिले के रूनीसैदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी एक निजी कम्पनी के तीन डम्परों समेत चार वाहनों को फूंक दिया। सीतामढ़ी सदर के पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि मुजफ्फरपुर-सोनबरसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 77 पर कटौंक्षा गांव के समीप सड़क का निर्माण कर रही चड्ढा एंड चड्ढा कम्पनी के तीन डम्परों और एक अन्य वाहन को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से नक्सलियों का एक पर्चा भी बरामद हुआ गया है जिसमें सड़क निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी गई है। कुमार ने बताया कि पुलिस नक्सलियों के खिलाफ छापेमाारी तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें