
बिहार में माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में शुक्रवार को 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एसटीईटी की प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र राज्य के आधे दर्जन से अधिक जिलों में लीक हुए। मामले में पुलिस ने 18 लोगों को नालंदा में, 14 लोगों को जमुनी में और चार लोगों को सुपौल जिले में गिरफ्तार किया।
प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आने पर कई जगहों पर सैकड़ों की संख्या में परिक्षार्थी सड़क पर प्रदर्शन करने लगे और परीक्षा रद्द करने की मांग की। राज्य के अधिकारियों ने हालांकि परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न कराया। स्थानीय मीडिया को कुछ स्थानों पर लीक हुए प्रश्नपत्र की कुछ प्रतियां मिलीं। प्रत्येक प्रश्नपत्र को तीन से चार हजार रुपये में बेचा जा रहा था। मीडिया ने इसे शुक्रवार सुबह अधिकारियों के समक्ष रखा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें