दिल्ली नगर निगम चुनावों में भाजपा की विजय से अति प्रसन्न पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि ये परिणाम कांग्रेसी विरोधी जन भावना के पक्के सुबूत हैं। उन्होंने कहा कि उनका दल आगामी दिल्ली विधानसभा तथा लोकसभा चुनावों में भी विजयी होगा।
गडकरी ने पार्टी की दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ यहां भाजपा मुख्यालय में विशेष संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि पंजाब, गोवा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और अब दिल्ली में हाल में हुए विधानसभा तथा स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस विरोधी महौल साफ नजर आ रहा है। इससे भाजपा लाभ की स्थिति में आई है, जिसका फायदा उसे आगामी लोकसभा चुनाव में मिलेगा। हमारी पार्टी सशक्त विकल्प के रूप में उभर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में होने वाले किसी भी चुनाव का राष्ट्रीय महत्व होता है, क्योंकि यह देश की जनता के मूड को दर्शाता है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें