मुंबई धमाका को रोका जा सकता था. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 अप्रैल 2012

मुंबई धमाका को रोका जा सकता था.


2008 में हुए मुंबई हमलों के मामले में अभियुक्त डेविड हेडली की पूर्व पत्नी ने कहा है कि उन्होंने भरपूर कोशिश की थी कि इन हमलों को अंजाम देने से रोका जा सके.  

हेडली की पूर्व पत्नी फायिजा उताल्हा ने मोरक्को में दिए गए इस इंटरव्यू के दौरान अपने चेहरे पर नकाब पहन रखा था और इसकी वजह उन्होंने अपनी जान को ख़तरा बताई है. मुंबई हमलों के बारे में फायिजा उताल्हा ने कहा, "मैं विदेश में अमरीकी अधिकारियों के पास गई और उन्हें बताना शुरू किया कि यह व्यक्ति (डेविड हेडली) एक मुजरिम है और सब जगह बम धमाके करना चाहता है. लेकिन उन्होंने परवाह ही नहीं की."

फायिजा उताल्हा ने इस बात पर भी जोर दिया है कि उनकी पहचान उजागर होने पर उन्हें खतरा हो सकता है. उन्होंने कहा, "मैं अपना चेहरा ढके हुए हूँ क्योंकि मुझे डर है कि लोग मेरे चेहरे को देख लेंगे और फिर मेरे पीछा करके मुझे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे." डेविड हेडली की पूर्व पत्नी ने उन पर धोखा देने का भी इल्जाम लगाया है.

फायिजा ने कहा, "मुझे उनसे पहली नजर में प्यार हो गया था और फिर जल्द ही हमने शादी भी कर ली. लेकिन हेडली ने लगातार मुझसे झूठ बोला और शादी करने के लिए धोखाधड़ी का सहारा लिया." भारतीय अधिकारियों ने मोरक्को की सरकार से आधिकारिक तौर पर फायिजा उताल्हा को भारत सौंपे जाने की सिफारिश की है जिससे मुंबई पर हुए हमलों की छानबीन में मदद मिल सके. डेविड हेडली अमरीका की एक अदालत में इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि एक समय में वह लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करते थे और उनके सबसे अहम आदमी थे. 

कोई टिप्पणी नहीं: