सोनिया की सभा से पहले असम में बम विस्फोट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 26 मई 2012

सोनिया की सभा से पहले असम में बम विस्फोट


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की प्रस्तावित असम यात्रा से कुछ घंटे पहले तिनसुकिया जिले में शुक्रवार रात हुए विस्फोट में एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि विस्फोट तिनसुकिया जिले के फिलोबारी में हुआ। 

पुलिस के मुताबिक बम एक कांग्रेस नेता के घर के सामने लगाया गया था। विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी राज्य में कांग्रेस सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शिरकत करने के लिए शनिवार सुबह गुवाहाटी पहुंचने से पहले हुआ ।

कोई टिप्पणी नहीं: