यूवा जनता दल (यू ) के प्रदेश महासचिव अभिषेक पटेल ने यूपीए सरकार द्वारा डीजल के दामों मे बढ्ढोत्तरी और रसोई गैस की राशनिंग के फैसले की कड़े शब्दो में भर्त्सना की है।श्री पटेल ने कहा की केन्द्र सरकार के इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ यूवा जनता दल (यू ) कार्यकर्ता कल जिलास्तर पर प्रधानमंत्री व पेट्रोलियम मंत्री का पूतला फूंककर विरोध प्रदर्शन करेंगे।श्री पटेल ने कहा कि डीजल के दामों में मूल्य वृद्धि करके सरकार ने किसानों के सामने मुसीबत पैदा कर दी है। डीजल के महंगे होने से खेती करना कठिन हो जायेगा। सिचाई महंगी हो जायेगी। बिजली की कमी और डीजल की महंगे होने से किसानों पर दोहरी मार पड़ेगी।
श्री पटेल ने बताया की कल बिधन सभा के सामने धरना स्थल पर यूवा जनता दल (यू ) के लखनऊ जिला प्रेसिडेंट पुष्पेन्द्र सिंह निरजन के नेत्रितवा में धरना दिया जायेगा ! धरने में प्रदेश महासचिव अभिषेक पटेल भी मौजूद रहेंगे !
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें