स्थानीय शहर के पुरानी बाजार स्थित श्रीराम होटल के सभागार में युवा कांग्रेस के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी की एक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई । जिसकी अध्यक्षता युवा कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष श्रीकान्त कुमार ने की । बैठक में वयोवृद्ध कांग्रेसी रामहर्ष पाठक को विधान सभा अध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने षॅाल ओढाकर सम्मानित किया। उसके बाद वक्ताओ ने नीतीष सरकार को आड़ें हाथों लिया और षहर तथा थानाक्षेत्र में बढती अपराधिक घटनाओ पर चिंता व्यक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेसी आलोक प्रसाद वर्मा ने कहा कि हमारा निषाना 2014 का लोकसभा चुनाव है , जिसके जरिये कांग्रेस महासचिव राहुल गॉंधी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर देखना है । भारतीय जनता पार्टी अपने करतूतो को देखे,तब जाकर दूसरे पर अंगुली उठायें। वरीय कांग्रेसी सैयद रेयाजुदृीन हैदर ने कहा कि हम कांग्रसी आपसी मतभेद भुल सहयोगात्मक कार्य करे तो समाज और राष्ट्र के साथ पार्टी का कल्याण कर सकेंगे। युवा कांग्रेस के षमीम गुलरेज ने कहा कि बुर्जुग कांग्रेसी युवाओ के कंधो को सहारा दे तो वे कांग्रेस को अपने कंधो पर दौड़ा देेंगे। सभा केा संबोधित करने वालों में अरूण कुमार षुक्ला,विषाल पाठक,षैलेष मिश्र,विमला देवी,अमित वर्मा,राजेष्वर राम,रानी गुप्ता,कोकिलाकान्त यादव,षाहनवाज रिजवान(नौतनवा)मुख्य है। सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और एकता बनायें रखने पर बल दिया ,इसके लिए युवा कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियो से अनुरोध किया कि केन्द्र प्रायोजित योजनाओ की सही जानकारी जनता तक पहंुचायें जिससे पार्टी के कार्याे को जनजन तक पहुंचाया जा सके और जनाधार मजबूत किया जा सके। कार्यक्रम का संचालन म.हसनैन ने किया । अन्त में श्रीकान्त कुमार ने कहा कि युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के लिए म. हसनयन,गुलरेज षमीम और श्रीकान्त कुमार से सम्पर्क किया जा सकता है ।
------------------------------------------------------------------
एक चौक पर तीसरी चोरी
स्थानीय शिकारपुर थाना के धूमनगर चौक पर स्थित एक मोबाईल की दूकान के पीछे की दिवाल को तोड़कर चोरों ने हजारों की सम्पत्ति चुरा लिया जिसमें एक बैट्री,100पीास चार्जर,एक स्टैबलाइजर,नोकिया मोबाईल चार पीस,नकदी 9000रूपयें षामिल है। दूकानदार राजेष चौधरी ने बताया कि बगल की एक दरवाजे के नीचे से घुस कर चोरों ने पीछे की दिवाल को तोडा ओर चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह जानकारी उसे तब हुई जब वह षुक्रवार काी सुबह दुकान खोलने गया। उसके बाद उसने षिकारपुर पुलिस को इसकी सूचना दी थानेदार हिमांषु कुमार सिंह ने षीघ्र जांच के आदेष दिया।
उल्लेखनीय हे कि राजेश चौधरी की दूकान में इसके पहले 2006 में चोरी हुई थी। उसके बाद2010 में सुधीर कम्प्युटर के प्रोपराइटर की दूकान में चोरी हुर्इ्र,2010 में ही आफताब मोबाईल रिपेयरिंग में इम्तेयाज आलम की दूकान में चोरी हुई,2012 में नर्वदेष्वर षर्मा की दूकान षर्मा टेलिकॉम में चोरी हुई,2012 में ही गौरी हार्डवेयर नामक दूकान में जो राजेष यादव चलाते हे में चोरी हुई उसके बाद एक बार फिर राजेष चौधरी की पीसीओ विवके पी.सी.ओ.में चोरी की धटना को चोरो ने अंजाम दिया । इधर सब कुछ जानने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नही की है ।
(अवधेष कुमार शर्मा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें