255 किलोग्राम नेपाली गांजा बरामद. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 31 अक्तूबर 2012

255 किलोग्राम नेपाली गांजा बरामद.


बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के भंगहा क्षेत्र के आमटोला बॉर्डर आउट पोस्ट के निकट मंगलवार देर रात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने 255 किलोग्राम नेपाली गांजा बरामद किया।


सरकारी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि नियमित गश्त के दौरान देर रात नेपाल की सीमा से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे कुछ लोगों को जब रोकने की कोशिश की गई तभी सभी तस्कर गांजे की गठरी फेंक कर नेपाल की सीमा में भाग गए। इन गठरियों से 255 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। सूत्रों ने बताया कि बरामद गांजे का मूल्य करीब 25 लाख रुपए है।

कोई टिप्पणी नहीं: