2जी स्पेक्ट्रम का पहला दौर संपन्न. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 नवंबर 2012

2जी स्पेक्ट्रम का पहला दौर संपन्न.


सोमवार को 2जी स्पेक्ट्रम का पहला दौर संपन्न हो गया। पूरे देश के लाइसेंस के लिए किसी ने भी निवेदन  नहीं भेजा था। सरकार सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द किए गए 122 टेलिकॉम लाइसेंसों से खाली हुए स्पेक्ट्रम की नीमाली कर रही है। सरकार को उम्मीद है कि इससे करीब 40,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल होगा। दूरसंचार सचिव आर. चंद्रशेखर के मुताबिक यह नीलामी सुबह करीब 9 बजे शुरू हो गई थी।

पहले चरण की नीलामी के दौरान प्रतिक्रया अछि नहीं थी। पूरे देश में लाइसेंस के लिए किसी भी कंपनी ने अप्लाई नहीं किया। फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने 8 कंपनियों के 122 टेलिकॉम लाइसेंस रद्द कर दिए थे। जिन कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए गए थे उनमें यूनिनॉर के 22, लूप टेलिकॉम के 21, सिस्तेमा श्याम के 21, आइडिया सेल्यूलर (स्पाइस के साथ) के 13, विडियोकॉन के 21, एतिसलात यूबी (स्वान टेलिकम) के 15, एसटेल के 6 और टाटा टेलिसर्विसेज के तीन CDMA लाइसेंस शामिल हैं। पांच टेलिकॉम कंपनियों- भारती एयरटेल, वोडाफोन, टेलिविंग्स, विडियोकान और आइडिया सेल्युलर ने नीलामी में भागीदारी के लिए आवेदन किया था।

सरकार लाइसेंस रद्द होने से खाली हुए सारे स्पेक्ट्रम की नीलामी नहीं कर रही है। बजाए इसके सरकार दिल्ली और मुंबई को छोड़कर हर सर्कल में अधिकतम 11 ब्लॉक के स्पेक्ट्रम की नीलामी करना चाहती है। दिल्ली और मुंबई में केवल 8 ही ब्लॉक हैं, इसलिए ये दोनों सर्कल इस दायरे में नहीं आते।

कोई टिप्पणी नहीं: