कुमार विश्वास को धमकी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 नवंबर 2012

कुमार विश्वास को धमकी.


इंडिया अगेन्स्ट करप्शन ने आरोप लगाया कि उसके नेताओं मनीष सिसोदिया और कुमार विश्वास के घरों पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति उन्हें और उनके परिवारों को धमकाने के लिए घुस आए. इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन के कार्यकर्ता कुमार विश्‍वास ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार की देर शाम तीन गाडि़यों में सवार करीब एक दर्जन लोग आए और उनके घर को घेर लिया और जमकर हंगामा किया और धमकी दी. 

कुमार विश्‍वास के मुताबिक जब घर के कुछ लोग बाहर निकले तो वो गाड़ी में सवार होकर फरार हो गये.  कुमार विश्‍वास ने कहा दिवाली पर शुभकामना तो दी नहीं उलटे धमकी देने चले आये, पर चिंता न करिए...हमारी दिवाली कैसी भी मने जिनकी पोलखोल शरू की है और जिनके आप सब भेजे हुए थे, उनकी होली ज़रूर जला कर मानेंगे! जय हिन्द और उन सब (अ)भद्र लोगों को शुभ दिवाली जो आज तीन गाड़ियों में मेरा घर घेरने पहुंचे थे.

कुमार विश्‍वास ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनके साथी मनीष सिसोदिया के घर पर भी कुछ लोग ने धावा बोला था. वहीं अरविंद केजरीवाल का कहना है कि वो और उनकी टीम 26 नवंबर को अपनी पार्टी के नाम के ऐलान के साथ ही आईएसी यानि इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नाम का इस्तेमाल बंद कर देंगे. देश में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को चलाने के लिए इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन को मदर संस्था बनाया गया था.

गौरतलब है कि अन्‍ना हजारे का दफ्तर अब दिल्‍ली में खुल गया है. दिल्‍ली के पॉश इलाके सर्वोदय एंक्‍लेव से अब अन्‍ना भ्रष्‍टाचार के खिलाफ अपने आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे.

कोई टिप्पणी नहीं: