कलाम पीकिंग यूनिवर्सिटी में पढाएंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 नवंबर 2012

कलाम पीकिंग यूनिवर्सिटी में पढाएंगे.


चीन ने देश के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' डॉक्टर ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को पीकिंग यूनिवर्सिटी में पढ़ाने का न्योता दिया है। इसके अलावा स्टूडेंट्स के साथ काम करने के लिए उनकी पसंद की प्रयोगशाला  बनाने की भी पेशकश की गई है। कलाम ने इस पेशकश पर खुशी जताई लेकिन कहा कि सबकुछ उनके शेडयूल पर निर्भर करेगा। कलाम पेइचिंग फोरम के निमंत्रण पर पहली बार चीन के दौरे पर गए हैं। 

जब कलाम से पूछा गया कि क्या वह पढ़ाने के लिए अक्सर पेइचिंग आएंगे तो उन्होंने कहा, मैं एक टीचर हूं। अमेरिका में मैं बतौर प्रफेसर पढ़ाता हूं और ज्ञान जहां भी ले जाए मैं वहां उसे बांटने के लिए जाऊंगा। खास तौर पर मुझे युवाओं से मिलना अच्छा लगता है और मैं उनके ज्ञान को बढ़ाने में सहयोग देना चाहूंगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: