लापता हुए नाविकों के शव बरामद. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 नवंबर 2012

लापता हुए नाविकों के शव बरामद.


चक्रवात नीलम से कुछ घंटे पहले तेज हवाओं के कारण शहर के तट पर फंसे एक तेल टैंकर के लापता हुए सभी पांच नाविकों के शव बरामद हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि चार शव कल बरामद कर लिए गए थे। एक शव आज सुबह मिंजूर तटीय क्षेत्र के नजदीक मिला।
   
ये पांचों नाविक बुधवार को उस समय लापता हो गए थे, जब उनकी जीवनरक्षक नौका उफनते पानी में पलट गई थी। इस नौका में सवार 16 नाविकों को स्थानीय मछुआरों ने बचा लिया था। एक नाविक की उस दिन डूब जाने से मौत हो गई थी। पोत के 15 नाविक गुरुवार को बचाए गए थे।
   
फंसे पोत पर चालक दल के 37 सदस्य सवार थे। घटना की प्रारंभिक जांच के आदेश दे चुका जहाजरानी महानिदेशालय जल्द ही फंसे हुए पोत को बचाने का अभियान शुरू करेगा।
   
यह पोत मुम्बई स्थित प्रतिभा जहाजरानी कंपनी का है। जहाजरानी महानिदेशालय ने बीती रात कहा था कि पोत को बचाने का काम सात नवम्बर से शुरू किए जाने की संभावना है। मद्रास उच्च न्यायालय ने कल आदेश दिया था कि अगले आदेश तक पोत चेन्नई बंदरगाह से बाहर नहीं जाना चाहिए।



कोई टिप्पणी नहीं: