भारी विरोध की वजह से सरकार सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर सीमित करने की सीमा बढ़ा सकती है। खबर के मुताबिक सरकार सब्सिडाइज्ड सिलेंडर की सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस सब्सिडाइज्ड सिलेंडर की सीमा 6 से बढ़ाकर 9 करने पर विचार कर रही है। सितंबर में ही सरकार ने सालाना एक परिवार के लिए 6 सब्सिडाइज्ड सिलेंडर की सीमा तय की थी।
वहीं दूसरी तरफ सरकार ने बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस के दाम बढ़ाने के फैसले पर भी रोक लगा दी है। शुक्रवार को ही तेल कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में साढ़े 26.5 रुपए की बढ़ोतरी की थी।
भारी विरोध के बाद सरकार को रसोई गैस के दाम वापस लेने पड़ रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्री विरप्पा मोइली के मुताबिक एलपीजी के दाम बढ़ाने का फैसला सिर्फ तेल कंपनियों पर नहीं छोड़ा जाएगा।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें