राजग को बहुमत तो भाजपा प्रधानमंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 दिसंबर 2012

राजग को बहुमत तो भाजपा प्रधानमंत्री


रविशंकर प्रसाद
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को बहुमत मिलने पर भाजपा का प्रधानमंत्री होगा, क्योंकि भाजपा गठबंधन का सबसे बड़ा दल है। भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए निर्वाचन पदाधिकारी बनकर आए प्रसाद ने शनिवार को संवददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री कौन होगा इसका फैसला पार्टी करेगी। 

पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक के भारत दौरे के दौरान बाबरी विध्वंस मामले को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा ने सख्त आपत्ति दर्ज कराई है। प्रसाद ने कहा कि मलिक ने बाबरी मामले पर बयान देकर करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है, मगर भारत सरकार चुप है। रामजन्म भूमि को लेकर उच्च न्यायालय के फैसले का जिक्र करते हुए प्रसाद ने कहा कि फैसले में कहा गया है कि मुस्लिम समाज अपने पक्ष को साबित नहीं कर पाया है, लिहाजा यह वही स्थान है जिसे हिंदू रामलला का जन्मस्थान मानते हैं।

प्रसाद ने रहमान मलिक द्वारा मुम्बई हमले के आरोपी हाफिज सईद को लेकर दिए गए बयान पर भी नाराजगी जताई है। उनोंने कहा कि सईद का नाम उस व्यक्ति ने लिया था जिसे मुम्बई में फांसी हो चुकी है और मलिक कहते हैं कि सईद के खिलाफ सबूत नहीं है। खुदरा बाजार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को प्रसाद ने देश व खुदरा व्यापारी विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से पांच करोड़ व्यापारी और लगभग 25 करोड़ लोग प्रभावित होंगे। सरकार ने यह फैसला विदेशी दवाब में लिया है। एफडीआई के प्रस्ताव को सरकार ने भले ही जोड़-तोड़कर पारित करा लिया हो, मगर उसकी नैतिक हार हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: