एक दिवसीय दौरे पर आज अमेठी में राहुल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 दिसंबर 2012

एक दिवसीय दौरे पर आज अमेठी में राहुल


 राहुल गांधी 
कांग्रेस महासचिव व सांसद राहुल गांधी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचेंगे। राहुल के अमेठी आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है। राहुल की बहन प्रियंका वाडरा पहले ही दो दिवसीय दौरे पर अपनी मां और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची हुई हैं। प्रदेश कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल मंगलवार सुबह अमेठी पहुंचेंगे और दिनभर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर शाम को दिल्ली लौट जाएंगे।

इससे पहले प्रियंका वाडरा ने सोमवार को दिनभर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें संगठन में स्थानीय स्तर पर हो रहे भेदभाव और गुटबाजी से भी अवगत कराया। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया की जल्द ही इस तरह की समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: