भोपाल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 जनवरी 2013

भोपाल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक जनजातीय महिला के साथ तीन लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना बैरसिया थाना क्षेत्र के चाटौला गांव की है जहां रविवार को एक जनजातीय महिला के खेत पर बने उसके घर में घुस कर गांव के ही एक दबंग व्यक्ति तुलसी राम व उसके दो अन्य साथियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने मामले की शिकायत बैरसिया थाने में दर्ज कराई थी।

थाना प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने गुरुवार को बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

कोई टिप्पणी नहीं: