भूटान नरेश जिग्मे केसर नामग्याल वांगचुक 26 जनवरी को होने वाले भारत के 64वें गणतंत्र दिवस समारोह परेड के मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी बुधवार को एक विश्वस्त सूत्र ने दी। सूत्र ने बताया कि भूटान नरेश को परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण कुछ समय पहले भेजा जा चुका है।
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद 14 जनवरी को दो दिवसीय यात्रा पर गए। यात्रा के दौरान उन्होंने द्विपक्षीय मसलों पर बातचीत की। यात्रा के दौरान खुर्शीद ने 15 जनवरी को भूटान नरेश के अलावा उनके पिता और पूर्व नरेश जिग्मे सिंगे वांगचुक के साथ मुलाकात की। भूटान दूतावास के सूत्र ने बताया, "भूटान नरेश गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचेंगे।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें