अमेरिका ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दो भारतीय जवानों के मारे जाने के बाद तनाव को दूर करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता का समर्थन करते हुए इसे 'सही तरीका' बताया। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलैंड ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "हम इस मुद्दे पर किसी भी ऐसे माध्यम से भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता का समर्थन करते हैं, जिसे दोनों देशों की सरकारें उचित समझती हैं। यह सही तरीका है।"
नूलैंड ने कहा कि एलओसी पर हिंसा से अमेरिका चिंतित है, लेकिन इसने भारत और पाकिस्तान को बातचीत के जरिये स्थिति शांत करने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें