झारखण्ड विधानसभा भंग करने की अनुशंसा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 जनवरी 2013

झारखण्ड विधानसभा भंग करने की अनुशंसा


झारखण्ड में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापसी के बाद राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को राज्यपाल से विधानसभा भंग करने की अनुशंसा की। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की बैठक में भाजपा, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन तथा जनता दल (युनाइटेड) के मंत्रियों ने शिरकत की। बैठक में झामुमो के मंत्रियों ने हिस्सा नहीं लिया।

झामुमो ने सोमवार को ही भाजपा नेतृत्व वाली राज्य सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा की थी, जिसके बाद 82 सदस्यीय झारखण्ड विधानसभा में सरकार अल्पमत में आ गई थी। झामुमो तथा भाजपा के बीच सम्बंधों में तनाव मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा इससे इंकार करने के बाद आया कि दोनों पार्टियों में बारी-बारी से मुख्यमंत्री पद सम्भालने को लेकर कोई समझौता हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं: