यासीन मलिक का पासपोर्ट जब्त हो सकता है. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 फ़रवरी 2013

यासीन मलिक का पासपोर्ट जब्त हो सकता है.


संसद हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी दिए जाने के बाद पाकिस्तान में हुई शोकसभा में मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के अलगाववादी नेता यासीन मलिक एक साथ नजर आए। यासीन मलिक ने इस सभा में अफजल को फांसी दिए जाने को भारतीय लोकतंत्र के लिए धब्बा बताया। इस सभा में मलिक ने ये भी कहा कि पाकिस्तान सरकार कश्मीर के मुद्दे को और जोर शोर से अंतराष्ट्रीय मंच पर उठाए।

इस वीडियो के सामने आते ही यासीन मलिक पर सरकार की नजर भी टेढ़ी हो गई है। सरकार ने कहा है कि मलिक पर पूरी नजर रखी जा रही है। सरकार मलिक का पासपोर्ट भी जब्त कर सकती है। यासीन मलिक कश्मीर के प्रमुख अलगाववादी नेता हैं और अक्सर पाकिस्तान जाते रहते हैं। मलिक आजाद कश्मीर की आवाज उठाते रहे हैं और इसे लेकर पाकिस्तान का भी खुला समर्थन करते रहे हैं। लेकिन ये पहला मौका है जब उन्हें आतंकी हाफिज सईद के साथ देखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: