नरकटियागंज में अवैध कारोबारियों से वसूली
स्थानीय शहर में नगर परिषद के नाम पर धड़ल्ले से अवैध वसूली परवान पर है। इस संबंध में पार्किंग के नाम पर रसीद छपवाकर चन्द्रमणी तिवारी नामक युवक अवैध वसूली करते विगत दिनों स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस को उसकी जेब से फर्जी रसीद, मोबाईल और पाँच सौ रूपये की एक गड्डी मिली थी। बुद्धिजीवियो कि माने तो फर्जी कारोबारी कतिपय सरकारी व गैरसरकारी तथाकथित रंगदारों को नजराना भी देते है। अवैध वसूली करने वालों को चालको की शिकायत पर पुलिस पकड़ लेती है, लेकिन अवैध वसूली करने वालो से लेवी वसूलने वालों पर कार्रवाई करे तो कौन ?े नरकटियागंज शहर में अवैध कारोबार व अवैध कारोबारियों से लेवी वसूलने वालों का धंधा बेखौफ जारी है।
(अवधेश कुमार शर्मा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें