राजस्थान के बाडमेर जिले के नागाणा के पास मंगलवार को भारतीय वायुसेना का लडाकू विमान मिग 27 आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा प्रवक्ता एसडी गोस्वामी ने बताया कि मिग 27 का पायलट दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले ही विमान से सुरक्षित निकल गया। उन्होंने बताया कि लड़ाकू विमान अपनी नियमित उड़ान पर था।
बाडमेर जिला प्रशासन सूत्रों के अनुसार मिग 27 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। प्रवक्ता के अनुसार मिग 27 ने उत्तराई से उड़ान भरी ओर अल्लावाले की ढाणी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि दुर्घनाग्रस्त लड़ाकू विमान ने दोपहर तीन बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरी थी और दो मिनट बाद ही तीन बजकर 57 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें