मध्यावधि चुनाव अवश्यम्भावी : भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 मार्च 2013

मध्यावधि चुनाव अवश्यम्भावी : भाजपा


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सरकार के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के दावे को खारिज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव समय से पहले होना निश्चित है। शुक्रवार को भाजपा नेता बलबीर पुंज ने कहा, "सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। मध्यावधि चुनाव होना निश्चित है।" 

पुंज ने पत्रकारों से कहा कि सरकार बहुत पहले ही शासन का अधिकार खो चुकी है। देश सामाजिक और राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है। भाजपा का यह बयान समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने पार्टी की एक बैठक दौरान नवंबर में लोकसभा चुनाव होने की संभावना जताई थी। 

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के गुरुवार के बयान को दोहराते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता राशीद अल्वी ने कहा, "हमारी सरकार स्थिर है।" उन्होंने आगे कहा कि चुनाव 2014 में समय पर होगा। सरकार ने तीसरे मोच्रे के गठन के विचार को भी खारिज किया। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने गुरुवार को कहा था कि भारतीय राजनीति में तीसरे मोर्चे का विचार 'मृगतृष्णा' के समान है।

कोई टिप्पणी नहीं: