मशहूर गायिका और गीत लेखिका मैडोना पहली महिला अरबपति पॉप स्टार बन चुकी हैं। वेबसाईट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक मैडोना ने पिछले साल अपने एक सफल विश्व दौरे और व्यापारिक सौदे में करीब एक अरब डॉलर से भी ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया था।
निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग और चैट शो के संचालक ओपराह विनफ्रे के साथ ही 54 वर्षीय मैडोना भी सर्वाधिक धनी हस्तियों के एक उच्च वर्ग क्लब में शामिल हो गई हैं। मैडोना के जीवन में पिछला साल काफी सफल रहा, उन्हें इस साल 20 करोड़ डॉलर का फायदा हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें